फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:20 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 अलग- अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मोहम्मदी रोड पर शनिवार देर रात लगभग साढ़े दस पिपरिया पुल के पास बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं जलालाबाद के गांव कोला निवासी युवक की रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में आने पर उसकी जान चली गई। आरसी मिशन क्षेत्र में रविवार सुबह हरदोई बाईपास पर पिकअप ने टक्कर मार दी। उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी 45 वर्षीय शकील उर्फ पप्पू अपने बहनोई फूलमियां के घर लखीमपुर खीरी के  मोहम्मदी से दावत खाकर बाइक से अकेले शनिवार रात को लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक जैसे ही पिपरिया पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे लोधीपुर निवासी साथी शानू ने घटना की सूचना शकील के घर वालों को दी। थाना जलालाबाद के गांव कोला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अली रविवार सुबह लगभग चार बजे शौच करने के लिए निकले थे। फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे किनारे बझेड़ा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज निवासी 19 वर्षीय अरविंद रविवार सुबह दस बजे साइकिल से हरदोई बाईपास पर आया था। यहां से वह वापस जा रहा था, तभी शहर से हरदोई रोड की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

0000000000000
अरविंद की मौत से टूट गया सहारा
शाहजहांपुर। हादसे में मौत का शिकार हुए तहबरगंज निवासी 19 वर्षीय अरविंद कुमार वर्मा के पिता रामदास की मौत हो चुकी है। घर में मां कांति देवी और छोटा भाई 15 वर्षीय सचिन व दस वर्षीय बहन रचना में वहीं परिवार की गाड़ी खींच रहा था। एक कपड़ा की दुकान पर पांच हजार की पगार से घर का खर्च चला रहा था। अरविंद की मौत के बाद कांति का यह सहारा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें