फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में जल्द शुरू होंगी तीन नई चीनी मिलें, किसानों को मिलेगा लाभ

Tue, 17 Nov 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जिले में जल्द ही तीन नई चीनी मिलें शुरू होने जा रही हैं। इसके बाद जनपद में संचालित चीनी मिलों की संख्या पांच हो जाएगी। इससे किसानों को गन्ना आपूर्ति में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दी गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि विकास कार्यों की रैंकिंग में शाहजहांपुर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। वहीं, राजस्व संबंधी कार्यों में जनपद की ओवरऑल रैंकिंग दूसरा स्थान है। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को समय से राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा में एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जिले में हत्या के मामलों में 50 प्रतिशत, दुष्कर्म के मामलों में 46 प्रतिशत और छेड़खानी के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। प्रभारी मंत्री ने एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अंत में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें