फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट करने वाले दरोगा समेत तीन लाइन हाजिर

Mon, 25 Nov 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कार में डीजल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर मारपीट करने वाले दरोगा और दो सिपाहियों को एसपी राजेश एस. ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन रमन सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 22 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे तिलहर थाने के दरोगा नितिन कुमार, सिपाही हरेंद्र मलिक व एक अन्य सिपाही आए थे। उन्होंने कार में डीजल डलवाया था। उनसे रुपये मांगे तो वे भड़क गए और मारपीट कर दी। सेल्समैन ने आरोप लगाया था कि दरोगा नितिन कुमार ने शौचालय का दरवाजा भी तोड़ दिया था।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने पंप मालिक से वार्ता कर मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी राजेश एस. ने कार्रवाई कर दी। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले में एक एसआई व दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें