खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु बाइक से गांव के ही 16 वर्षीय सुरेंद्र पाल और 16 वर्षीय दीपक को लेकर फर्रुखाबाद कांवड़ लेने जा रहे थे। शनिवार रात साढ़े दस बजे रामपुर कलां में बने डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई। इससे तीनों कांवड़िये घायल हो गए। संवाद