फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को कैफे में खीचने का विराेध करने पर पीटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मुख्य बाजार में रविवार सुबह युवक और उसके साथियों ने नगर की एक किशोरी का हाथ पकड़ कर गुनगुन मार्केट के पास कैफे में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक और उसके साथी हमलावर हो गए। उन्होंने किशोरी के चाचा, उनके पुत्र और भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट करके वहां तोड़फोड़ की। किशोरी के चाचा ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि किशोरी के चाचा समेत कैफे के एक कर्मचारी ने भी मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें