थाने में मच गई अफरातफरी
मालखाने से कारतूस आदि सामान निकलते समय नीचे दबी किसी चीज में तेज धमाका हो गया, जिससे जसपाल, शैलेंद्र सिंह और लतीफ घायल हो गए। धमाका होते ही थाने में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे और इलाज कराया। डॉक्टर ने बताया कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है। सीएचसी में उनका इलाज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका किस चीज से हुआ है। धमाके वाली वस्तु मालखाने में नीचे दबी है। इलाज के बाद जांच से पता लगेगा कि धमाका किस वस्तु से और किस कारण हुआ है। अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।