फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में बड़ी लापरवाही: शाहजहांपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर कूलर में लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 28 Aug 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले कार्यक्रम स्थल पर बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मीडिया गैलरी में एक कूलर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन
मीडिया गैलरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सोमवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर कूलर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना मीडिया गैलरी में घटित हुई। धुआं निकलता देख पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कूलर में आग लगी थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मिर्जापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और राहत सामग्री बांटने आ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसे लेकर शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में कार्यक्रम रखा गया। पंडाल में मंच के नजदीक ही मीडिया गैलरी बनाई गई थी, जहां बड़े-बड़े कूलर रखे गए थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवकों ने सरेराह युवती से की छेड़खानी, दोनों पक्षों में मारपीट, गांव में तनाव
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मीडिया गैलरी में रखे एक कूलर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुआं निकलता देख कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन के अफसर सकते में आ गए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी, क्योंकि पंडाल में लोग बैठे हुए थे। 

विज्ञापन

सुरक्षा में 350 पुलिसकर्मी तैनात 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तीन एएसपी, चार सीओ गैर जिलों से बुलाए गए हैं। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें