शाहजहांपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को सदर तहसील में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पुवायां में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, कलान में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। जलालाबाद और तिलहर में संबंधित एसडीएम लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। संवाद