जलालाबाद। रामताल रोड स्थित मोहल्ला वर्कजई में गाली गलौज का विरोध करने पर चार हमलावरों ने घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
नदीम ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर की रात उसका भतीजा निहाल घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ला गौसनगर निवासी चंगेज खां, शादाब, शाबान और समशू गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी निहाल के पीछे घर में घुस गए और मारपीट की। बचाने पहुंचीं उसकी बुआ आलिया को भी पीटा। कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा आकर दुकान के चबूतरे पर बैठे निहाल के पिता से भी मारपीट की। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद