फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के तीन उद्योगपतियों को मिला निमंत्रण

Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
उद्योगपति अशोक अग्रवाल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देते आरएसएस के पदा​धिकारी। स्त्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के तीन बड़े उद्योगपति माधोगोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और जीडी अग्रवाल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरएसएस के विभाग संघ चालक रवि मिश्रा, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, महानगर प्रचारक मनजीत कुमार, महानगर कार्यवाह नवनीत तथा विभाग संपर्क प्रमुख ईशपाल विद्या प्लाइवुड के स्वामी अशोक अग्रवाल तथा जी-सर्जीवियर के जीडी अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या जाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया। वहीं, उद्योगपति माधोगोपाल के पास निमंत्रण पत्र सीधे डाक से पहुंचा है। तीनों उद्योगपतियों ने खुशी जताते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और हजारों राम-भक्तों के बलिदान के पश्चात अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय आया है। इस विशेष अवसर का साक्षी बनने का निमंत्रण मिलने को लेकर वे खुद को धन्य मानते हैं। उद्योगपति माधोगापोल ने बताया कि उनके अलावा पत्नी सुमन गुप्ता और भाई गोपाल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। अशोक अग्रवाल के अनुसार उन्हें सपरिवार आमंत्रण मिला है और सभी लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या जाएंगे।

उद्योगपति अशोक अग्रवाल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देते आरएसएस के पदाधिकारी। स्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें