फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंचायत घर में चोरी में बाल अपचारी समेत तीन पकड़े

विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ​अवधेश और ​शिवम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज पुलिस ने चरखौला गांव के पंचायत घर में चोरी का खुलासा करते हुए बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से एक इन्वर्टर और दो बैटरी बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पंचायत घर का कुंडा और ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कोठा खेतल जाने वाले रास्ते से चरखौला निवासी अवधेश, शिवम और बाल अपचारी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुबह होने पर चोरी का सामान धान के खेत में पुआल के नीचे छिपा दिया था। मॉनीटर और की-बोर्ड कबाड़ी को बेचकर मिले रुपये रामलीला में खर्च कर दिए। दोनों युवकों को न्यायालय और बाल अपचारी को किशोर न्यायालय भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें