वाहन को बचाने में हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे इनकी कार हाथरस जनपद की मथुरा के थाना राया क्षेत्र में थी। इसी दौरान हाईवे पर किसी वाहन से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए हाईवे किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां राजन गुप्ता, निकुंज गुप्ता व सौरभ वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजा को इलाज उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद मृतकों के घरों के परिजन संबंधित क्षेत्र को रवाना हो गए।