जीएफ कॉलेज में छात्रा शिवानी वर्मा, निशा और अलकमा को सम्मानित करते प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मोहसि
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित ताइक्वांडो ट्रायल में गांधी फैज-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन छात्राओं का इंटरयूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। टीम का नेतृत्व महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी ने किया।
चयनित छात्राओं में हिंदी विभाग की शिवानी वर्मा तथा वाणिज्य विभाग की एमकॉम छात्राएं निशा और अलकमा शामिल हैं। तीनों के चयन से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मोहसिन खान ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब, संयुक्त सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। महाविद्यालय पहुंचने पर चयनित छात्राओं का स्वागत किया गया। प्राचार्य ने तीनों को मेडल पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. पुनीत मनीषी ने छात्राओं की सफलता को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम बताया।