फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानक पूरे नहीं करने वाले तीन ई-रिक्शा सीज, 15 का चालान

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों पर स्कूली बच्चों को भरकर दौड़ने वाले ई-रिक्शों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मानक पूरे नहीं करने वाले तीन ई-रिक्शों को सीज कर दिया। जबकि 15 स्कूली ई-रिक्शों के चालान किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शों से ले जाए जा रहे स्कूली बच्चे शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। ऐसे वाहनों को लेकर पूर्व में डीएम ने भी चिंता जताई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।
शहर के प्रमुख मार्गों पर मानक पूरे नहीं करने वाले ई-रिक्शों की जांच की गई। इस बीच जर्जर व मानक पूरे नहीं करने वाले तीन ई-रिक्शों को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया गया। इसी तरह 15 स्कूली ई-रिक्शों का चालान किया। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षु सिपाहियों की ड्यूटी लगाकर दिया प्रशिक्षण
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब 70 प्रशिक्षु सिपाहियों को शुक्रवार को विभिन्न प्वाइंटों पर सिपाहियों के साथ तैनात किया गया। उन्हें सड़क पर यातायात प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस बीच वाहन के चालान व सीज करने की प्रक्रिया भी बताई गई।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें