मिर्जापुर थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत: पुलिस
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। पुलिस टीम ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर गांव कुनिया शाहनजीरपुर बाजार के पास से पंजाब के रहने वाले दो व मिर्जापुर के रहने वाले एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15.074 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में पंजाब के पटियाला जिले के थाना बनूढ़ क्षेत्र के बाजीगर बस्ती व वर्तमान में मोहाली के रहने वाले सुलख्खन सिंह और मानसिंह के अलावा थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी द्रगपाल शामिल हैं। इनके पास मिले बैग से डोडा व 48 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सुलख्खन व मानसिंह ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से डोडा लेने द्रगपाल के पास आए थे। द्रगपाल से डोडा खरीद कर ले जाने वाले ही थे कि पकड़ लिए गए। दृगपाल ने पुलिस को बताया कि वह जिससे डोडा खरीदता है, वह अपना नाम-पता नहीं बताता है। पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद