यहां पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल की ब्राडबैंड और वाईमैक्स सेवाएं पूरी तरह ठप है। इसका नेटवर्क कब सही होगा इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। इंटरनेट ठप होने से कई उपभोक्ताओं ने अपना कनेक्शन कटवाने का मन बना लिया है।
ब्राडबैंड और वाईमैक्स ठप होने की टीडीएम से शिकायत करने पर उन्होंने गुप्ता जी से बात करने को कहा है। हफ्ते में चार दिन सेवा ठप रहने से बिजनेस पर असर पड़ रहा है। ऐसी दशा में कनेक्शन कटवाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। - इमरान खां,सं्चालक जन सेवा केंद्र, मौजमपुर
बीएसएनएल की सेवा तो रामभरोसे है। कब ब्राडबैंड चलेगा, कब ठप हो जाएगा कोई पता नहीं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। - आदित्य दीक्षित, संचालक जन सेवा केंद्र, बिरियागंज
बीएसएनएल से जनता ऊब चुकी है। कोई सुनने बाला नहीं है। इसलिये लोग प्राईवेट कंपनियों की तरफ भाग रहे हैं। -प्रियंक गुप्ता, उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल, तिलहर
बीएसएनएल की सेवा सिर्फ लिखा पढ़ी में अच्छी कही जाती है। मगर हकीकत कुछ और ही है। मोबाइल हो या बेसिक फोन या इंटरनेट बिल पूरा जाता है। मगर सर्विस चौथाई भी नहीं मिलती। - नीरज गुप्ता, व्यवसायी, बहादुरगंज
तीन चार दिनों से ब्राडबैंड बाईमैक्स में गड़बड़ी आ गई है। जल्द ही ठीक कर ली जायेगी। बेसिक फोन से मोबाइल न लगने की शिकायत का भी जल्द निस्तारण होगा। -एसपी सिंह
उप मंडलीय अभियंता, तिलहर