फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शुरू हुआ जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
तिलहर ​स्थित एक स्कूल में बीएलओ को जनगणना का प्र​शिक्षण देते एसडीएम सदानंद सरोज व तहसीलदार दीपे
विज्ञापन
तिलहर। सेंट मेरी स्कूल और आईटीआई में बुधवार से जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसमें बड़ी संख्या में सुपरवाइजर और बीएलओ शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर बनाए गए अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन के मानक तरीकों, प्रपत्रों के सही उपयोग, डाटा की ऑनलाइन फीडिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सेंट मेरी स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 400 सुपरवाइजर और बीएलओ शामिल रहे। इस केंद्र के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही से बचें।
आईटीआई में आयोजित प्रशिक्षण में तिलहर ब्लॉक के 163 और निगोही के 12 सुपरवाइजर तथा बीएलओ शामिल हुए। इस केंद्र के प्रभारी अधिकारी बनाए गए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज ने कर्मचारियों से कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है और उसके आधार पर विकास योजनाएं तय होती हैं। इसलिए जनगणना के आंकड़ों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। संवाद

शिक्षकों की जनगणना में लगा दी ड्यूटी, स्कूल में लटका ताला

कांट। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कहार गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह दस बजे तक ताला पड़ा रहा। स्कूल नहीं खुलने पर बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे। इस बीच ग्रामीणों ने बीईओ से शिकायत की। तब दूसरे स्कूल से शिक्षक को भेजकर ताला खुलवाया गया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। बच्चों की नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण शादाब खान ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे तक ताला लगा रहने से बच्चे परेशान रहे।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगी है। जानकारी में आने पर दूसरे स्कूल से शिक्षक को भेजा गया था। संवाद
-
जनगणना प्रशिक्षण से बाधित हुई बच्चों की पढ़ाई
कलान। बीआरसी भवन और कंपोजिट विद्यालय में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कई अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार से आरंंभ हो गया। कर्मचारियों के 50-50 के बैच बनाकर उन्हें दोनों जगह बिठाया गया।
इससे पहले, एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों बैच में प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ किया। बीआरसी भवन में पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने से प्रशिक्षण लेने आए कर्मचारी परेशान दिखे। वहां पेयजल और भोजन के लिए भी प्रशिक्षुओं को परेशानी हुई। कंपोजिट स्कूल में बच्चों को क्लास से बाहर निकालकर कर्मचारी बिठा दिए गए।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अवनीश यादव ने इन अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष जताया। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह के अनुसार बीआरसी भवन में सरकारी पुस्तकें आने से बैठने की व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें