शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया। कुल 20 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें तीन दंपती समझौते के बाद विदा हुए।
केंद्र ने निगोही क्षेत्र के एक दंपती का डेढ़ साल पुराना विवाद सुलझाया। पत्नी ने पति पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। निगोही के ही दूसरे दंपती का छह साल पुराना मामला भी सुलझाया गया, जहां पति पर शराब पीकर मारपीट का आरोप था। कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य दंपती का तीन साल पुराना मामला भी केंद्र पर सुलझाया गया। पत्नी ने पति पर मां के कहने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद