फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दंपतियों ने गिले और शिकवे भुलाकर कहा-हम साथ-साथ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। तीनों दंपतियों को केंद्र से विदा किया गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के दंपती की शादी को दो साल ही हुए थे। महिला ने बताया कि उसका पति उसकी बात नहीं मानता। शादी में दिया सामान उसकी सास और ननद प्रयोग करते हैं। पिछले दो माह से मायके में रह रहीं थीं। चौक कोतवाली क्षेत्र के ही दूसरे दंपती की शादी को अभी डेढ़ साल ही हुए हैं।
महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। उसके पति ने उसके सभी जेवर बेच दिए है। रिश्तेदारों से उधार लिया हुआ है। पति खर्च तक नहीं देता है। अपने चाचा-चाची के कहने पर चलता है। इस कारण वह छह माह से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के दंपती की शादी को तीन साल हुए हैं। महिला ने बताया कि उसका पति मारपीट करता है। बच्चे के लिए दूध तक नहीं लाता। टोकने पर विवाद करता है। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि 23 पत्रावलियों पर सुनवाई की। तीन दंपतियों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराकर समझाया गया। इस मौके पर परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, अंशु राजानी, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका, पिंकी, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें