मदनापुर में अस्पताल को सील करते डॉ.इरफान। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैजना मधु गांव में जगवीर (35) की संदिग्ध हालात में मौत होने पर परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। बुधवार को परिजनाें ने झोलाछाप पर कार्रवाई नहीं होने से शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक, अस्पताल समेत तीन भवन सील कर दिए।
जगवीर को तीन से चार दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने उसे झोलाछाप को दिखाया। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया। बुधवार को परिजनों ने इलाज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।
परिजनाें के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क साधा। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. इरफान मौके पर पहुंचे। डॉ. इरफान के अनुसार, जगवीर का उपचार करने वाले झोलाछाप पवन की क्लीनिक और अस्पताल व उसके चाचा की क्लीनिक भी सील कर दी। संवाद