फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: नदी में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, बकरी चराने गए थे शाहरुख, सुहेल और अखलाक; देखें Video

Mon, 24 Mar 2025 09:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शुरूआती जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे नदी किनारे बकरी चराने गए थे। इस बीच सभी नदी में नहाने चले गए और डूब गए। 
विज्ञापन
नदी में डूबो तीन बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की गर्रा नदी में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान तीन बालक डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार की आवाज सुन वहां पर मौजूद लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक तीनों बालक डूब गए। फायर ब्रिगेड टीम समेत गोताखोरों ने तीनों बालकों की देर शाम तक तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम बुलवाई गई है।

विज्ञापन

बकरी चराने लगे थे तीनों
शहर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी शाहरुख (12 वर्ष), सुहेल (10 वर्ष) और अखलाक (11 वर्ष) सोमवार की दोपहर करीब दो बजे ककरा काकर कुंड में गर्रा नदी किनारे बकरियां चराने के लिए गए थे। उनके साथ शाहरुख का भाई जीशान भी था। 

जीशान ने भागकर घर वालों को बुलाया
इसी दौरान गर्रा नदी में नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबता देख जीशान भागकर घर गया और उसने परिवार वालों को सूचना दी। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गर्रा नदी पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। जिस किसी को हादसे की जानकारी हुई, वह गर्रा नदी की ओर दौड़ पड़ा। 
विज्ञापन

मांगी जा रही सलामती की दुआ
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व गोताखोर भी पहुंच गए। अंधेरा होने तक सभी बालकों की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। उधर, तीनों बालकों के परिजन उनकी सलामती की दुआ करते हुए दिखाई दिए। शाम तक बच्चों का पता नहीं चल सका था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें