फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेना की छात्रा कीर्ति पाठक, लीड काॅन्वेंट स्कूल के छात्र मुगीज अंसारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी की छात्रा एहसानी शामिल हैं। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गौतमबुद्ध नगर में होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इरफान ह्यूमन ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा गया था। इसके पांच उपविषयों पर विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें