थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थानीय निवासी नितिन को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने कैंट-निगोही रोड पर घेराबंदी की। तीनों आरोपी राहुल गुप्ता, अंकित व अमन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि नितिन का अमन व अंकित से झगड़ा हो रहा था। दोस्तों के कहने में आकर तमंचे से नितिन को उसने गोली मार दी। अंकित व अमन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहल्ले का नितिन अक्सर हम लोगों से झगड़ा करता था। बुधवार रात भी नितिन झगड़ा कर रहा था। दोस्त राहुल गुप्ता से नितिन को जान से मारने के लिए कहा तो उसने गोली मार दी। वहीं, गोली लगने से घायल नितिन के भाई अतुल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि रात दस बजे भाई नितिन दुकान पर खड़ा था। इस बीच तीनों ने भाई से मारपीट की। राहुल गुप्ता ने भाई नितिन को गोली मार दी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद