शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने इलाके के ककरा पुल पर बीचों-बीच कार रोककर हुड़दंग करते हुए रील बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को ककरा पुल पर संदिग्ध हालात में खड़े मिले कई युवकों से पूछताछ कर उन्हें रील बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान करने के बाद उससे पूछताछ करके केशव कुंज कॉलोनी के पार्थ और अभिषेक तथा सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी शिवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को ककरा पुल पर फोटो खींचते पाए गए युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। ककरा पुल पर आगे भी निगरानी रखी जाएगी। संवाद