दुकान से खरीदे थे 15450 रुपये के कपड़े
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह धोखाधड़ी महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे। उन्होंने कबूल किया कि 25 मई की दोपहर दो बजे शाहजहांपुर के मोहल्ला महमंद गढ़ी निवासी नावेद खां की दुकान से कपड़े खरीदे थे। फेक एप के माध्यम से 15450 रुपये का पेमेंट किया। उनकी दुकान पर रखा एक थैला भी चोरी कर लिया। इसमें दो टी-शर्ट व एक पैंट थी। इसके बाद बरेली निकल गए। कटरा के पास पड़ने वाले पेट्रोल पंप से पांच सौ रुपये का फ्यूल भी बुलेट बाइक में डलवाया और सेल्समैन को डरा धमकाकर बिना रुपये दिए निकल गए।