शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चाकू बरामद किए। दूसरी ओर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चोरों की आहट पर शोर-शराबा होने पर पुलिस पहुंची। सुरक्षा के लिए गश्त को बढ़ा दिया गया।
शनिवार की रात को गश्त करते समय इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने तीन युवकों को संदिग्ध हालात में खड़ा देखा। सिपाहियाें ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास से चाकू बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने अरविंद, पंकज और धर्मेंद्र निवासी उमरगंज को गिरफ्तार किया है। तीनों लूट की योजना बना रहे थे।
वहीं दूसरी ओर डैम मार्ग पर नहर के किनारे चोरों के आने की आहट होने पर लोगों ने शोर मचा दिया। बाढ़ के चलते मकान बंद कर रिश्तेदारी में शरण लेने वालों को कॉल कर दिया। वह भी दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर तलाश किया। वहां कोई नहीं मिला।