तिलहर। कन्या गुरुकुल रुद्रपुर के संचालक अनुभव आर्य की कार से शनिवार देर रात भुडेली गांव के पास एक पिकअप वाहन टकरा गया। इस बात को लेकर कहासुनी होने पर पिकअप चालक और उसके साथियों ने अनुभव समेत उनके चालक की पिटाई कर दोनों को घायल कर दिया।
घटना के दौरान अनुभव गुरुकुल की ब्रह्मचारियों के साथ कमलापुर गांव से अपने गुरुकुल रुद्रपुर लौट रहे थे। कहासुनी बढ़ने पर पिकअप चालक और उसमें बैठी दो महिलाओं व उनके साथियों ने लाठी-डंडों से गुरुकुल संचालक और साथ बैठी ब्रह्मचारियों पर हमला किया। हमले में अनुभव का सिर फट गया और उनके चालक समेत अन्य के चोटें आईं। गुरुकुल संचालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक सहित दोनों महिलाओं व अन्य के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद