फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ लेने जाने से मना किया तो दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के गांव सबलापुर निवासी एक युवक को पिता ने कांवड़ लेने जाने से मना किया तो उसने आत्महत्या की चेतावनी देते हुए यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

गांव का युवक कांवड़ लेने जाना चाहता था, लेकिन पिता से मना कर दिया। सोमवार को कई बार विवाद के बाद युवक ने पुलिस बुला ली और चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा पर नहीं जाने दिया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। शाम को पुलिस युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी आरके रावत ने युवक को समझाया।
युवक के पिता और अन्य परिजनों को भी थाने बुलाकर समझाया गया। देर शाम युवक को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सूचना पर युवक को थाने लाया गया था। परिजन युवक को कांवड़ लाने के लिए भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें