फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, हिरासत में आरोपी

Mon, 26 Aug 2024 01:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटरा विधायक, वीर विक्रम सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर आई कॉल पर आरोपी ने चार मिनट तक की बातचीत में अपशब्दों का भी प्रयोग किया। जैतीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विधायक के निजी सचिव गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को विधायक के नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। आरोपी ने विधायक को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मदनापुर थाना क्षेत्र के चाहरपुर गांव निवासी अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन दिल्ली में काम करता है। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। विधायक को कॉल कर अभद्रता करने पर कोई सटीक जवाब नहीं दे रहा। वह बोल रहा है कि ऐसे ही कॉल कर दी थी।
विज्ञापन


-

2018 में दस लाख की मांगी थी फिरौती

-मई 2018 में विधायक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी। थानाध्यक्ष अवधेश सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

-

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने पहले ही मुझे अकेले बाहर नहीं निकलने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा था। कॉल कर अभद्रता करने के मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक



विधायक के निजी सचिव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



प्रयांक जैन, सीओ तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें