फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देश-विदेश के हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना

विज्ञापन
आरसी मिशन आश्रम में ध्यान में लीन विदेशी महिला अभ्यासी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी के मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित वसंत उत्सव–2026 के तीसरे चरण के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातःकाल सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर दाजी ने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिक विकास केे लिए दो तत्व अनिवार्य हैं। ग्रहण करनेे की इच्छा और ग्रहण करने के लिए आंंतरिक रिक्तता। जो पात्र पहले से ही भरा है, उसमेंं और कुुछ भरा नहीं जा सकता। यह इस बात का सटीक विवरण है कि चेतना मेंं भी यही होता है जब अहंकार उस स्थान को घेर लेता है जहां विकास घटित होना था। तिनसुकिया असम से आए वरिष्ठ अभ्यासी रघुवीर अग्रवाल ने बाबूजी महाराज के साथ बिताए समय की यादों को साझा किया।
सायंकालीन ध्यान सत्र में भी दाजी ने साधकों को ध्यान कराया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। आयोजन में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, सर्वेश चंद्रा, माधोगोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, श्रीगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, हर्षवर्धन अग्रवाल, ममता सिंह, संजय मिश्रा, राजगोपाल अग्रवाल आदि साधकों का योगदान रहा।

आरसी मिशन आश्रम में ध्यान में लीन विदेशी महिला अभ्यासी। स्रोत : आयोजक

आरसी मिशन आश्रम में ध्यान में लीन विदेशी महिला अभ्यासी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें