फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2026: शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, मुल्क में अमनो-अमान की दुआ मांगी

Sat, 21 Mar 2026 10:41 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर की धूम है। ईदगाह बड़े खुत्बे, जामा मस्जिद और गदियाना ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क में अमनो-अमान की दुआ मांगी गई। 
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से पुरखुलूस माहौल में मनाया जा रहा है। ईदगाह बड़े खुत्बे, जामा मस्जिद और गदियाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई। इस बीच अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनो-अमान की दुआ की गई। यहां से बच्चों को तालीम देने व ईरान-इस्राइल के युद्ध विराम को लेकर हिंदुस्तान की ओर से पहल करने की अपील की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन


सुबह सात बजे से ईदगाह बड़े खुत्बे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग अपने परंपरागत लिबास कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। ईदगाह में लोग कतारबद्ध होकर बैठ गए। इस बीच शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर कर देश के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने नमाज अदा करने का तरीका बढ़ाया। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने मुसलमानों से बच्चों को तालीम देने पर जोर दिया। 

विज्ञापन

हजारों लोगों ने एक साथ अदा की नमाज - फोटो : संवाद
भारत सरकार से की ये अपील 
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गाजा के मुसलमानों पर हमले हो रहे थे। इस बार ईरान को निशाना बनाया जा रहा है। युद्ध की वजह से दुनिया भर में गैस और पेट्रोलिय पदार्थ को लेकर संकट पैदा हो गया है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में स्थिति भयावह होगी। उन्होंने मांग की है कि इस मसले पर भारत सरकार को पहल करना चाहिए। 

इसके बाद शहर इमाम ने दो रकआत नमाज अदा कराई। अंत में लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मेले में सपा, बसपा के नेताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पर मेला भी लगाया गया। जिसमें जमकर खरीदारी की गई। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें