जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों को मिठाई खिलाते अध्यक्ष डीपीएस राठौर। स्रोत : बैंक प्रबंधन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को लेकर बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना से किसानों को मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार के प्रति आभार प्रस्ताव भी पारित किया गया। अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 50 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा
उन्होंने कहा कि किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले ऋण पर ब्याज दर 11.50 प्रतिशत थी। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के प्रति आभार जताया।
बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, उप महाप्रबंधक शकील अहमद व राजेश कुशवाहा, भूमि विकास बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (नोडल) आशुतोष कुमार मिश्रा, शाखा प्रबंधक राजेंद्र मोहन समेत विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।