चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली ने रविवार दोपहर साउथ सिटी के सामने मैदान से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की स्कूटी, लैपटॉप, बैटरी, मोबाइल आदि सामान बरामद किया गया।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली के थाना तिलकनगर क्षेत्र के मोहल्ला चांदपुर व हाल निवासी जलालाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ शेखर व दिल्ली के थाना तिलक नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौखांडी निवासी रोहित को पकड़ा हैं।
कुछ दिन पूर्व दोनों ने शिक्षक मनु प्रकाश मौर्य की राजकीय मेडिकल काॅलेज से स्कूटी चोरी की थी। आरोपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि रोहित उसके साथ रहकर काम करता है। दोनों अपनी गाड़ी से बाहर के राज्यों एवं शहरों में आते-जाते रहते है। पेचकस व अन्य टूल्स की मदद से गाड़ी का शीशा तोड़कर लिथियम आयन बैटरी और अन्य कीमती सामान चुरा लेते है।
अब तक करीब 40 बैटरी चोरी कर चुके हैं। इन्हें ओएलएक्स एप पर बेच देते हैं। एप पर तीन खाते भी बना रखे हैं। लैपटाॅप दिल्ली के जनकपुरी के पास गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराया था।