फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरात में हमला करने वाले नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव बरुआर में आई बरात में डीजे बजाने के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के पिता की ओर दो लाख रुपये के जेवरात लूटने की दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दूल्हा, दूल्हे का बड़ा भाई और उसके बहनोई का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



निगोही के थाना डींग निवासी ओमप्रकाश उर्फ बाबूराम ने 22 फरवरी को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी को वह अपने पुत्र कुलदीप की बरात लेकर थाना तिलहर के गांव बरुआर गया था। बरात में डीजे में डांस को लेकर लड़की पक्ष और गांव वालों में कहासुनी हो गई थी। डीजे बंद करने और खाना खाने के बाद सभी बराती पंडाल में थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लाइसेंसी राइफल, असलहे और लाठी-डंडों के साथ पंडाल में आ गए और बरातियों से मारपीट करने लगे। मारपीट में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर पंडाल में रखा जेवर का बक्सा उठा ले गए जिसमें करीब दो लाख रुपये के जेवर थे। हमले के बाद बरात बगैर शादी की रस्में पूरी किए लौट गई थी। इस मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कन्या के पिता की ओर से पांच सगे भाइयों सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। चार दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की ओर से मिली लूट की तहरीर की जांच की जा रही है। आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें