फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वालों की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। अब सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। ऐसे किसानों का सत्यापन भी कराया जाएगा। गलत तथ्य दिखाकर पंजीकरण कराने वाले किसानों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में धान खरीद के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी धान क्रय केंद्र क्रियाशील रखते हुए खरीद कराई जाए। जिलाधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि नोडल अधिकारी प्रत्येक केंद्र पर रहकर वास्तविक किसानों से ही धान खरीद कराएं और रोजाना डीएम कंट्रोल रूम को खरीद की सूचना दें।
50 क्विंटल तक धान बेचने वाले किसानों को तौल में प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके। सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वालों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ ही पंजीकरण का सत्यापन भी कराया जाएगा। गलत तथ्य दर्शाकर पंजीकरण कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। खरीदे गए धान को 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन चालन के माध्यम से संबंधित राइस मिलों को भेजा जाएगा और धान की प्राप्ति ऑनलाइन मॉडयूल पर की जाएगी। इसकी समीक्षा रोजाना जिलाधिकारी और जिला धान खरीद अधिकारी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

आदेश से दलालों में खलबली
पुवायां। सौ क्विंटल से अधिक धान खरीद पर किसान की वीडियोग्राफी कराने के आदेश से दलालों में खलबली मच गई है। कारण है कि दलाल किसानों से बेहद कम रेट पर धान खरीदकर स्टाक कर चुके हैं। इस धान को सेंटर पर बेचे जाने के लिए किसान को बुलाना पड़ेगा, और कम रेट पर धान बेच चुका किसान सेंटर पर आने से कतराएगा। इससे दलालों का धान तुलने में समस्या आने से खलबली मची हुई है।
सौ क्विंटल से अधिक खरीद पर वीडियोग्राफी का आदेश 28 अक्तूबर को प्राप्त हुआ है। पूरे जनपद में पहले से ही एक किसान से एक दिन में 50 क्विंटल से अधिक धान नहीं खरीदे जाने का नियम लागू कर रखा गया है। इससे छोटे किसानों को प्राथमिकता मिल रही है। सरकार की मंशा है कि ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गिरजेश कुमार चौधरी, एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें