फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की टीम ने बाजी मारी

Sun, 09 Feb 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती हुई विजेत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिलहर। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन सेमेस्टर की हुई प्रतियोगिताओं में तृतीय सेमेस्टर की टीम ने बाजी मार ली। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरनपाल सिंह ने प्रतियोगिता शुरू कराई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शशिभूषण ने प्राचार्य का सभी खिलाड़ियों से परिचय कराया। फाइनल मुकाबले में तृतीय सेमेस्टर की टीम ने पंचम सेमेस्टर को रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो अंक के अंतर से हरा दिया। तृतीय सेमेस्टर की कप्तान अनामिका ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रिंसी सिंह ने मैच में रेफरी की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में शिल्पी भूटिया, नेहा मिश्रा, अनुभवी, आरती पाल, मीनाक्षी आदि छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अंकेश, दिनेश, सद्दाम, सोनम, बुशरा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें