फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने को फिर लगीं कतारें

Sat, 12 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
पुराने नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को जमा हुए 90 करोड़ रुपये के पुराने नोट
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम बंद रहने से बैंकों में बढ़ रही भीड़
केंद्र सरकार द्वारा प्रचलन से बाहर किए गए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने को जिले की बैंक शाखाओं पर शनिवार को तीसरे दिन भी सुबह से शाम तक कतारें लगी रहीं। इस दौरान करीब 90 करोड़ रुपये के पुराने नोट खातेदारों ने जमा कराए, लेकिन नई- पुरानी करेंसी की भारी कमी के कारण बमुश्किल एक करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले जा सके। अधिकांश एटीएम बंद रहने से लोग बैंकों की ओर भागे, लेकिन वहां पहले से लगी लंबी कतारों के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। 
मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित होने के बाद अगले दिन बुधवार को सभी एटीएम और बैंक शाखाएं बंद रखी गईं। बृहस्पतिवार को बैंकें खुलने पर पुराने नोट जमा करने और बदलने के लिए लोगों मेें होड़ लग गई, लेकिन मांग के अनुरूप करेंसी नहीं मिल पाने से अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लग रही है। हालांकि, पहले दिन रिकार्ड 156 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। 
विज्ञापन

बीते दिन करीब 110 करोड़ रुपये का ट्रांजक्शन हो पाया, लेकिन कैश खत्म होने से कई बैंक शाखाओं को दोपहर बाद तीन बजे से करेंसी एक्सचेंज का काम रोकना पड़ा। शनिवार को अवकाश के दिन बैंक शाखाएं खुलने पर भी यही हुआ। लोग पुराने नोट बदलने के लिए सुबह से बैंकों के सामने जम गए। लाइनों में पीछे लगे लोगों की जब तक काउंटरों तक पहुंच हो पाई, नगदी खत्म हो गई। 
बैंक अधिकारियों के अनुसार यदि आरबीआई की घोषणा के अनुरूप शुक्रवार से जिले के सभी एटीएम चालू हो जाते तो बैंक शाखाओं को अव्यवस्था से नहीं जूझना पड़ता। अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता के अनुसार बैंकों में पुरानी करेंसी के नोट भी कम पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक जिले की बैंक शाखाओं में साढ़े तीन अरब से अधिक के पुराने नोट जमा किए जा चुके हैं। एलबीएम ने अगले एक-दो दिन में कैश जमा और निकासी का काम सामान्य तरीके से शुरू हो जाने की उम्मीद व्यक्त की है। 
 
फॉर्म-6 भरने की अनिवार्यता पर भड़के खातेदार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 50 हजार रुपये से कम के 500 और 100 के पुराने नोट कोई भी व्यक्ति अपने खाते में जमा कर सकता है, लेकिन 50 हजार और इससे अधिक धनराशि जमा करने पर पैन नंबर देना होगा। इसी तरह चार हजार रुपये के नोट किसी भी बैंक से बदलने पर फॉर्म-6 भरकर जमा करना अनिवार्य है, लेकिन बैंक शाखाएं रकम जमा करने वाले खातेदारों से भी फॉर्म-6 पर जरूरी विवरण मांग रही हैं जबकि इस प्रपत्र में खाता नंबर का कोई कॉलम नहीं है। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक की खुटार शाखा में शनिवार को हंगामा की स्थिति बन गई। शाखा प्रबंधक अभय राज के अवकाश पर होने के कारण तमाम खातेदार रकम जमा कराने आए तिकोनियां के रामकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह से मिले और उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराई। 
 
14 तक पुराने नोटों से जमा करें बिजली बिल
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने पुराने नोटों के जरिए बिजली बिल जमा करने की अवधि 14 नवंबर को मध्य रात्रि तक बढ़ा दी है। पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ऋषि कुमार अग्रवाल के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक सभी स्पॉट बिलिंग सेंटर खुले रहेंगे और सोमवार को आधी रात तक सभी बिलिंग सेंटरों समेत मोबाइल वैन पर बिजली बिलों में पुराने नोट खपाए जा सकते हैं। एसई अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगोें के पास जारी बिल की तुलना में धनराशि कम है और कनेक्शन चालू है, वे आंशिक बिल जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
चार की जगह एक हजार रुपये देने से ग्राहक नाराज
जलालाबाद। अंदाजा था कि एक दो दिन में बैकों में लगने वाली लाइन कम हो जाएगी, लेकिन यह बढ़ती ही जा रही है। अतिरिक्त व्यवस्थाएं न किए जाने से पूरे दिन लाइन में लगी महिलाओं व बुजुर्गों का बुरा हाल हो जाता है। शनिवार को बैंक आफ  बड़ौदा में पुराने बदलकर नए नोट लेने गए लोगों को जब चार हजार की जगह मात्र एक हजार पकड़ाए तो लोग काफी नाराज दिखे। शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैश कम होने की वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा। रविवार से यह दिक्कत दूर हो जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें