फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 किमी लंबी विद्युत लाइन के 14 खंभे गिराकर चोरों ने काटा था तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। चोरों ने शनिवार की रात जमौर विद्युत उपकेंद्र की 13 किमी लंबी 33 केवीए लाइन के 14 खंभे गिराकर तार चोरी किया था। रविवार को गुलामखेड़ा गांव के पास खाई में फंसी मिली पिकअप की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में तार बरामद किया गया।
विज्ञापन

बाद में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने जांच कराई तो जमौर की लाइन से तार चोरी किए जाने की बात सामने आई। अधिशासी अभियंता पुलिस को बताया कि तार गायब करने के लिए चोरों ने हाईटेंशन लाइन के 14 खंभे भी गिरा दिए। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि, सीओ विदुष सक्सेना ने किसी को हिरासत में लिए जाने से इन्कार करते हुए कहा कि अभी विद्युत निगम की ओर से तहरीर नहीं मिली है। सीओ के अनुसार तार समेत पिकअप को कब्जे में लेकर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है और उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें