फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के संजय नगर में सराफा दुकान से सेफ उठा ले गए चोर

विज्ञापन
संजयनगर में घटना की जानकारी देता देशी शराब दुकान का सेल्समैन। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। चोर बुधवार रात संजय नगर में मेन रोड पर सराफा दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी सेफ उठाकर ले गए। पास में ही एक देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और शराब चोरी कर ली। दोनों मामलों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव नाहिल के अवधेश त्रिवेदी की संजय नगर में सराफा दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखी सेफ चुरा ली। इसके बाद चोरों ने संजय नगर में ही देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर एक पेटी शराब और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।
अवधेश त्रिवेदी बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। अवधेश त्रिवेदी के अनुसार सेफ में लगभग 50 हजार रुपये कीमत के जेवर थे। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन गांव मरेना निवासी अतुल मिश्रा ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



खड़ी रहती है यूपी-112 की गाड़ी, फिर भी हो गई चोरी

गांव नाहिल से बाहर बिलसंडा तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर संजयनगर में डेढ़ सौ से अधिक दुकानें बनी हुईं हैं। आसपास के गांवों में लोग यहां पर दुकानों से खरीददारी करने आते हैं। रात में मार्केट में यूपी-112 की एक गाड़ी भी खड़ी रहती है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जब पुलिस की गाड़ी खड़ी होती है तो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कैसे हो गई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें