फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देसी ठेके से डेढ़ लाख की शराब उठा ले गए चोर

Tue, 10 Sep 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया ओरीलाल में रविवार रात देसी शराब की दुकान से चोर शराब, सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंडा के गांव नवाबपुर पुक्खी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह गांव नवदिया ओरीलाल में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। उसके साथ गांव देवकली का राजकमल भी काम करता है। रविवार रात नौ बजे दुकान बंद करने के बाद दोनों घर चले गए। रात में चोरों ने शटर के ताले तोड़कर 38 पेटी शराब, इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। सोमवार सुबह सात बजे गांव नवदिया ओरीलाल के छविनाथ ने उन्हें चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह साथी राजकमल के साथ दुकान पर पहुंचे और चोरी गए सामान का आकलन किया। दुकान में शराब की चार पेटी और सारा सामान बिखरा मिला। सूचना पाकर दुकान स्वामी अमित वर्मा भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने दुकान पर पहुंचकर जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी ने बताया कि सेल्समैन सुधीर कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें