फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में दो घरों नकदी, जेवर सहित दस लाख रुपये की चोरी

विज्ञापन
गांव सिरखिड़ी में चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सिरखिड़ी में मंगलवार रात अतुल वाजपेयी और राम सिंह के घरों में घुसे चोर नकदी, जवर सहित दस लाख रुपये माल साफ कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिरखिड़ी के अतुल वाजपेयी के मुताबिक रात डेढ़ बजे के बाद चोर दीवार फांदकर घुसे। चोर अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सोने के दो हार, दो जोड़ी कंगन, सोने की लर, चार अंगूठी, झुमकी आदि और 60 हजार रुपये ले गए। एक बक्सा चोर साथ ले गए थे, जो सुबह खेत में पड़ा मिला है। सुबह पांच बजे परिवार के लोग सोकर उठे, तो जानकारी हुई।
उधर, गांव के ही रामसिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब ढाई बजे वह खेत से लौटे तो मेन दरवाजा खुला पड़ा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर घर में रखे 1.25 लाख रुपये, दो जोड़ी पायल, कमर कंधनी, सोने के कुंडल, दस सिक्के, बर्तन, कपड़े आदि ले गए हैं। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों चोरी की संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ितों पर ही लगाया सामान बिखेरने का आरोप
सूचना पर पुलिस जांच करने गांव पहुंची और अतुल वाजपेयी के घर निरीक्षण के बाद कह दिया कि चोरी हुई ही नहीं है। घर का सामान बिखेर कर चोरी की बात की जा रही है। पुलिस के रवैये से पीड़ित नाराज हो गए कहा कि उनका काफी नुकसान हुआ है। दोनों पीड़ितों ने चोरों का जल्द पता लगाने और चोरी गया नकदी, जेवर बरामद करने की मांग की है।
जलालाबाद में भी लाखों का माल साफ
जलालाबाद। कोतवाली से चंद कदम दूर मोहल्ला महाजनान (शास्त्रीनगर) में बंद मकान में घुसे चोर सात हजार की नकदीसमेत कई लाख के जेवरात ले गए। मंगलवार रात गृहस्वामी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। विजय भारद्वाज पत्नी शारदा देवी व विवाहिता बेटी प्रियंका के साथ घर में ताला लगाकर 25 जून को पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने गए थे। बड़ा बेटा पत्नी व बच्चों समेत दूसरे मोहल्ले में रहता है।
छोटा दुर्गेश भारद्वाज पत्नी समेत गुरुग्राम में है। विजय ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह लौटे तो सेफ व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। सात हजार रुपये, बेटी प्रियंका की सोने की चार चूड़ी, हार व टीका गायब थे। उनकी छोटी बेटी सुनंदा की सोने की तीन अंगूठी व चेन भी चोर ले गए। गुरुग्राम में रह रहे बेटे दुर्गेश के सोने के जेवरात भी सेफ में रखे थे। रसोई का दरवाजा टूटा था।
मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी बच्चन खान की खंडहर रोड पर रोडवेज गेट के सामने इंजन पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार रात उनकी दुकान के बाहर रिपेयरिंग के लिए रखे इंजन से चोर करीब तीन हजार की कीमत का सामान ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें