फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
तिलहर में असलम के घर पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला इमली निवासी असलम के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सास के निधन पर असलम शुक्रवार को अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने असलम के मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। उन्होंने फोन पर असलम को घटना की सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही असलम घर पहुंचे। वहां कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। असलम ने बताया कि चोर उनके घर से कीमती सामान समेट ले गए हैं। चोर सोने के हार, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की पायलें और लॉकर में रखी लगभग 20 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की है। संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें