फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार फांदकर घुसे चोरों ने जेवर समेत तीन लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव बाबर निवासी प्रेमपाल के घर की दीवार फांदकर चोर अंदर घुस आए। नकदी व जेवर समेत उन्होंने करीब तीन लाख रुपये के माल से हाथ साफ कर दिया। आहट होने पर चोर दरवाजा खोलकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले प्रेमपाल शनिवार की रात अपने परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। रात करीब पौने तीन बजे चोर दीवार फांदकर मकान में घुस आए। पांच कमरों में जाकर अलमारी और बक्साें को खंगाल डाला। आवाज आने पर प्रेमपाल की पत्नी सरिता जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। जाग होने पर चोर गेट खोलकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि 40 हजार रुपये, एक सोने की चेन, सोने के झाले, नथनी, बच्चों की करधनी, चांदी के खड़वे और 36 हजार कीमत के मोबाइल समेत तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। रविवार को पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर जानकारी दी, लेकिन इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान के एक अन्य घटना में व्यस्त होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-मामले की सूचना थाने में आई थी। विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य आएंगे। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें