फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग के पास रेलवे के छह पेड़ काट ले गए चोर, रिपोर्ट

Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग के पास रेलवे के छह यूकेलिप्टिस के पेड़ कुछ लोगों ने काटकर चोरी कर लिए। जानकारी में आने के बाद आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पेड़ कटवाने में एक जनप्रतिनिधि से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आया है। लकड़ी भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के यहां रखी होना बताई गई है।
विज्ञापन

मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग के पास रेलवे के यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे हुए हैं। इनमें छह पेड़ अज्ञात लोगों ने काट लिए। बताते हैं कि त्योहार होने के चलते लोगों की आवा-जाही कम होने का फायदा उठाते हुए तड़के में पेड़ कटवा लिए और लकड़ी चोरी कर ली है। रेल अधिकारी की तहरीर पर आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पेड़ चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियाें को जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सदर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
-रेलवे लाइन के किनारे खड़े पेड़ चोरी हो गए और पुलिस को खबर तक नहीं लगी है। इससे पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रेलवे क्राॅसिंग से कुछ दूरी पर अधिकारियों के बंगले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें