फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने पर आमादा थे, फंदे से लटक ही गए बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव लिलथरा निवासी 70 साल के शिव स्वरूप ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। उन्होंने दिन में भी खुदकुशी की कोशिश की और लोगों के देखने पर खेत में भाग गए। तभी से घरवाले उन्हें तलाश रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शिव स्वरूप शराब के आदी व सांस रोगी थे।
विज्ञापन

शिव स्वरूप 30 बीघा खेतीहर भूमि के मालिक थे। रविवार सुबह दस बजे वह घर से निकले थे। उन्होंने गांव के दक्षिण में गमछे का फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटकने की कोशिश की। उन्हें ऐसा करते देखकर ग्रामीणों ने बचा लिया। इसके बाद बेटा कुलदीप व भाई अशोक आदि ने उन्हें घेराबंदी कर घर लाने का प्रयास किया। शिव स्वरूप उनसे छूटकर वहां से भागकर खेतों में चले गए। परिजनों के खेतों में पहुंचने पर वह गन्ने के खेत में छिप गए। काफी प्रयास करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। मायूस होकर परिवार के लोग घर लौट आए। सोमवार सुबह तीन बजे से घरवाले फिर शिव स्वरूप को तलाश करने निकले। करीब सात बजे उनका शव गांव से आधा किमी दूर आम के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह चौहान पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव देखकर पत्नी मुंदरी भी बिलख पड़ीं। उनका एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें