फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बात करते समय झपट्टा मारकर छीन लेते थे मोबाइल...पकड़े गए

विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी के आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिनदहाड़े बात करते समय झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के दो आरोपी युवकों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरीखास पुलिया पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

10 जुलाई को मदनापुर थाने में गांव चमरपुरा कलां निवासी वीरेंद्र ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेंद्र ने बताया था कि वह मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इस बीच बाइक से आए दो लोगों ने झपट्टा मार उसका मोबाइल छीन लिया।
पुलिस ने प्रकाश में आए गांव सिकंदरपुर कलां निवासी धीरज व पवन को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से चोरी का मोबाइल मिला। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को कबूल किया। बताया कि एक मोबाइल चमरपुराकलां गांव के युवक व दूसरा मोबाइल ग्राम दिउरा के युवक से छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें