फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आदिपुरुष को लेकर भड़का हिंदू जागरण मंच, निर्माता-कलाकारों का पुतला फूंका, कहा- रोका जाए प्रदर्शन

Sat, 08 Oct 2022 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

संगठन ने ज्ञापन में कहा है कि आदिपुरुष फिल्म से हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन कर आदिपुरुष फिल्म के निर्माता व कलाकारों का पुतला जलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद दिए ज्ञापन में कहा गया कि बॉलीवुड द्वारा लगातार देवी-देवताओं तथा पौराणिक पात्रों पर अपमानजनक फिल्में बनाई जा रही हैं। इसी तरह से आदिपुरुष फिल्म बनाई गई है, जिसमें रामायण काल का फिल्मांकन किया गया है। यह बहुत अशोभनीय है। इस कारण हिंदू जनमानस में रोष है तथा हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं। मांग है कि इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाते हुए सिनेमाघरों, ओटीटी व अन्य प्लेटफार्मों पर होने वाले प्रदर्शन को रोका जाए।
विज्ञापन

हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष शर्मा, महानगर अध्यक्ष रवि प्रजापति, नगर मंत्री सुशील मिश्रा, विमल कुमार, अवनीश कश्यप, आकाश वर्मा, राजेश, पप्पू कश्यप, दिनेश चंद्र, हेमेंद्र वर्मा, श्यामप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें