फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: युवक के परेशान युवती ने ट्विटर पर मांगी पुलिस से मदद, कहा- दरिंदा जबरन बनाना चाहता है संबंध

Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

उसने ट्विटर पर शाहजहांपुर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी को टैग करके युवक का नाम व उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने ट्विटर के जरिये पुलिस से मदद मांगी। उसने कहा कि युवक उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहता है। परेशान होकर वह आत्मदाह करने को मजबूर है। एसपी ने थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को युवती से संपर्क साधने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कई वर्षों से युवक के उत्पीड़न का शिकार युवती ने शुक्रवार को साहस दिखाया। उसने ट्विटर पर शाहजहांपुर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी को टैग करके युवक का नाम व उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक कई वर्षों से लगातार उसका मानसिक तौर पर शोषण कर रहा। उसके फोटो का गलत इस्तेमाल करता है और शारीरिक संबंध न बनाने के लिए धमकाता है। ट्वीट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर पर विवरण मांगा है।

इसके अलावा थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि युवती से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। युवती द्वारा दिया मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस से मदद मांगी है। इसकी जांच की जा रही है। युवती द्वारा दिए गए नंबर को सर्विलांस सेल को दिया गया है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें