फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर नकदी और जेवर समेत लाखों की लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। याकूतपुर डंडिया गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन लाख रुपये सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

याकूतपुर डंडिया निवासी हरवीर की पत्नी रूबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ढाई घाट के मेले में दुकान लगाने गए हैं। वह शनिवार की रात अपने चार वर्षीय बेटे आयुष के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे पांच बदमाश घर में घुस आए। अंदर आते ही बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।
शोर मचाने पर एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर बांका रखकर जान से मारने की धमकी दी। चीखने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बेटे आयुष के रोने पर बदमाशों ने उसे भी थप्पड़ मारकर चुप करा दिया। बाद में बदमाश कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये सहित लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरा संदूक उठा ले गए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार बदमाशों ने खेत में संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर निकाल लिए। इसके अलावा उसके कानों में पहने कुंडल और पैरों की पायलें भी छीन लीं। सूचना पाकर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ खेतों में तलाश कर टूटा हुआ संदूक और बांका बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले की आरंभिक जांच से पता लगा है कि तहरीर देने वाली महिला के पति पर कुछ लोगाें की काफी देनदारी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस कई पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें