शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को बरेली मोड़ स्थित मोदी मैदान पर होने वाली सभा को देखते हुए यातायात का रूट चार्ट जारी कर दिया गया। पीएम के रैली को देखते हुए बरेली मोड़ की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ट करने का खाका खींचा है। सभा की समाप्त के बाद यातायात को सामान्य तरीके से गुजारा जाएगा।
यातायात पुलिस ने रविवार की रात को रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए नक्शा जारी कर दिया। रैली के दौरान हाईवे पर वाहनों का संचालन ठप रखा जाएगा। इस अवधि में बरेली की तरफ से आने वाले वाहन कटरा से मदनापुर, जलालाबाद से फर्रुखाबाद होते हुए गुजारे जाएंगे। फर्रुखाबाद, जलालाबाद, कांट की तरफ आने वाले वाहनों को जलालाबाद से मदनापुर, कटरा होते हुए निकालने की तैयारी है। सीतापुर से लखनऊ की तरफ जाने के लिए अटसलिया अंडरपास के नीचे से रिंग रोड से होकर गुजरना होगा।इसी तरह पुवायां, सिंधौली, बंडा से आने वाले वाहन रिंग रोड से दियूरिया माेड़ होते हुए सीतापुर, लखनऊ भेजे जाएंगे।
सीओ यातायात बीएस वीर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई।